सोनीपत। एक ढाबे पर काम करने वाले युवक रिजवान (24) ने फंदा लगा लिया। वह उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले का रहने वाला था। वर्तमान में वह शहर के देवीलाल पार्क के सामने स्थित एनएच-44 पर गणपति ढाबे पर काम कर रहा था। रिजवान के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें आत्महत्या के लिए किसी को भी जिम्मेदार न होने की बात लिखी है।
उधर परिजनों का कहना है कि रिजवान के गांव के पास की एक लड़की से नजदीकियां थीं। कुछ दिन पहले उनका अलगाव हो गया था। इसके बादा से वह तनाव में था। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है। मुरथल थाना पुलिस ने विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। संवाद