फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घूमने गए युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Sat, 30 Aug 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग पर शुक्रवार को हिंदू महाविद्यालय के पास अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। लोको पायलट ने मामले की सूचना जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवाया। मृतक की पहचान मिशन चौक स्थित शिव नगर निवासी अभिषेक के रूप में हुई। पुलिस शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाएगी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी विकास ने बताया कि अमृतसर एक्सप्रेस के लोगों पायलट ने सूचना दी कि हिंदू महाविद्यालय के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है, इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही मौत हो गई। मिशन चौक स्थित शिव नगर निवासी प्रकाश ने बताया कि उनका बेटा अभिषेक (24) की दिल्ली के कुतुबपुर में किताबों की दुकान है। शुक्रवार सुबह वह रोजाना की तरह हिंदू महाविद्यालय के सामने बने पार्क में घूमने के लिए गए थे। काफी देर तक नहीं लौटे तो परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश शुरू की। इसके बाद उन्हें सूचना मिली ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है। वह नागरिक अस्पताल में पहुंचे तो मृतक की शिनाख्त बेटे के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें