फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्लॉट के विवाद में युवक पर सिर पर डंडे से वार

Mon, 18 May 2026 08:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव बली कुतुबपुर में प्लॉट विवाद को लेकर युवक पर डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बली कुतुबपुर निवासी अजय ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। 14 मई की शाम करीब साढ़े सात बजे वह गाय को लेकर जोहड़ की तरफ जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के रहने वाले जोगेंद्र ने उनका रास्ता रोक लिया और उनके सिर में डंडे से वार किया।
शोर मचाने पर आरोपी उन्हें धमकी देकर भाग गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते उन पर हमला किया गया है। चौकी खुबडू झाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें