फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जिम से घर लौट रहे बाइक सवार युवक को कैंटर ने मारी टक्कर, पैर कुचले

Tue, 07 Jan 2025 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। जिम में शारीरिक अभ्यास करके घर लौट रहे युवक को आंबेडकर चौक के पास पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी। युवक बाइक पर थे जो कैंटर की टक्कर के बाद सड़क पर गिर गए। उसके बाद कैंटर ने उनके दोनों पैरों को कुचल दिया। उन्हें नागरिक अस्पताल से गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया। शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव बुसाना निवासी सत्यवान ने बताया कि उनके बड़े बेटे अनिल रविवार को गोहाना स्थित जिम में अभ्यास करके वापस गांव जा रहे थे। वह आंबेडकर चौक के निकट पहुंचे तो पीछे से कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। कैंटर ने अनिल के पैरों को कुचल दिया। चालक गाड़ी लेकर भाग गया। राहगीरों ने घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उनको मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस घायल के बयान लेने पहुंची तो चिकित्सक ने अनफिट बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें