फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसा की दुकान पर इलेक्ट्रोनिक्स का काम सीख रहे युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
नितिक का फाइल फोटो। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गन्नौर। शहर के बीएसटी रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर काम सीखने वाले युवक की दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। साथ ही दुकान पर पिस्तौल लेकर आने के बाद गोली चलाने के आरोपी माइक्रोटेक व ल्यूमिनस इनवर्टर कंपनी दो कारिंदों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बीएसटी रोड पर गांव शेखपुरा निवासी राकेश की आरके इलेक्ट्रॉनिक के नाम से दुकान है। दुकान पर उसकी साली का बेटा गांव मोहाना निवासी नितिक काम सीखता था। बुधवार को नितिक दुकान पर बैठा था। इस दौरान दुकान पर समालखा निवासी नीरज व बेगा निवासी हरीश भी मौजूद थे। बताया गया है कि नीरज के पास पिस्तौल थी। जिसे देख कर हरीश ने उसे पिस्तौल दिखाने को कहा। इस पर नीरज ने हरीश को अपनी पिस्तौल थमा दी। हरीश जब पिस्तौल को देख रहा था इसी दौरान उसने नितिक की ओर करके पिस्तौल का ट्रिगर दबा दिया। गोली सीधे नितिक को जा लगी। गोली लगते ही नितिक बेसुध हो कर गिर गया। गोली लगने के बाद हरीश व नीरज पिस्तौल सहित मौके से फरार हो गए। राकेश तुरंत नितिक को घायल अवस्था में इलाज के लिए सोनीपत के निजी अस्पताल में ले गया। जहां नितिक को उपचार देने के बाद भी बचाया नहीं जा सका। मृतक नितिक के पिता गुलाब सिंह ने थाना गन्नौर पुलिस में समालखा निवासी नीरज व गांव बेगा निवासी हरीश के खिलाफ शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नीरज माइक्रोटेक व हरीश ल्यूमिनस इनवर्टर कंपनी का है कारिंदा
नितिक के मौसा राकेश ने बताया कि नीरज माइक्रोटेक व हरीश ल्यूमिनस कंपनी का कारिंदा है। बुधवार को नीरज व हरीश उसकी दुकान पर आए थे। इस दौरान नीरज के बैग में पिस्तौल थी। हरीश ने नीरज से उसकी पिस्तौल मांगी। हरीश पिस्तौल को देख रहा था तब राकेश ने उसे पिस्तौल वापस अंदर रखने को कहा था। मना करने के बावजूद हरीश ने फायर कर दिया। जिससे गोली सीधे नितिक के सीने में जा लगी।
विज्ञापन

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
गन्नौर थाना प्रभारी वजीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने समालखा निवासी नीरज व गांव बेगा निवासी हरीश के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी हरीश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश करेगी। जल्द ही नीरज का भी पता लगा कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि वारदात में प्रयुक्त हथियार वैध है या अवैध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें