सोनीपत। जिले में एक बार फिर कोरोना ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है और यहां बुधवार को रिकॉर्ड 122 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सीआरपीएफ खेवड़ा में छह व सेक्टर-14 में दोबारा कोरोना के पांच नए केस मिले हैं। इससे पहले 10 जुलाई को जिले में 111 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। पहले जांच कम होने के कारण कोरोना के मामले कम मिल रहे थे। जैसे ही कोरोना जांच बढ़ी तो मंगलवार को अचानक कोरोना के केस मिले। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 4079 तक पहुंच गई है। बुधवार को 32 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 3495 मरीज ठीक हो चुके है और 543 का इलाज चल रहा है।
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र के तहत उत्तम नगर गोहाना में दो, रोहतक गेट गोहाना में एक, रामगली गोहाना में दो, टीडीआई सिटी कुंडली में एक, आर्य नगर में एक, देवडू रोड में एक, लक्ष्मी नगर गोहाना में एक, मैन बाजार गोहाना में एक, एडीसी ऑफिस में एक, अशोक विहार में एक, भगवानदास में एक, सेक्टर-15 में तीन, छोटूराम कालोनी में दो, गन्नौर के शहरी क्षेत्र एमसी रोड़ पर एक, नमस्ते चौक पर एक, जमालपुरा में एक, मॉडल टाउन में एक, मयूर विहार में एक, गोहाना में 12, टीचर्स कॉलोनी में तीन, सिक्का कॉलोनी में एक, गढ़ी केसरी गन्नौर में एक, विष्णु नगर गोहाना में एक, पटेल बस्ती गोहाना में एक, गौतम नगर गोहाना में दो, आदर्श नगर में तीन, ज्ञान नगर में चार, वेस्ट राम नगर में एक, सेक्टर-18 में एक, सेक्टर-12 में एक, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सोनीपत में एक, आवासीय सोसायटी एपेक्स ग्रीन में एक और ओमैक्स सिटी में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है।
ग्रामीण क्षेत्र के तहत डबरपुर में एक, पुरखास में एक, गोरड़ में एक, फिलामेंट कंपनी कुंडली में तीन, सिसाना में एक, खरखौदा के वार्ड नंबर 9 में एक, भठगांव में तीन, माहरा में दो, प्रताप कॉलोनी खरखौदा में दो, डीएमडब्ल्यू एक्सपोर्ट कंपनी में एक, गढ़ी उजाले खां में एक, वार्ड नंबर 5 खरखौदा में तीन, जुआं में एक, सैदपुर में एक, चौलका में एक, रोहट में एक, महमूदपुर में एक, असावरपुर में एक, कुंडल में एक, खानपुर कलां में एक, नया बांस में एक, जठेड़ी में एक, रोहणा में एक, लड़सौली में एक, घसोली में एक, शिव मंदिर में एक, नांगल कलां में एक, मेहंदीपुर में दो, औरंगाबाद में दो, बागडू में एक, साया स्टेशनरी राई में दो, थाना गांव में एक, बरोणा में एक, गढ़ी ब्रह्मणान में एक और कमासपुर में तीन के अलावा पांच लोग अन्य स्थानों पर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।