फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रेलवे ओवरब्रिज पर हादसे में युवक की मौत, एक पीजीआई रोहतक रेफर

Sat, 28 Feb 2026 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना में हुए सड़क हादसे में मृतक नमन। फाइल फोटो
विज्ञापन
गोहाना। जींद रोड से शहर आ रहे दो मोटरसाइकिल सवार युवकों की रेलवे ओवरब्रिज पर वीरवार देर रात तेज स्पीड वाहन से आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें 21 वर्षीय नमन की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद नमन बचाने की कोशिश की गई लेकिन उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घायल 22 वर्षीय सुमित को पहले खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वूमेन में भर्ती कराया गया।
हालत ज्यादा खराब होने पर उनको सुबह पंडित भगवत दयाल शर्मा स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान रोहतक (पीजीआईएमएस रोहतक) रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि नमन अविवाहित था और उसके दो भाई हैं। सुमित अपने पिता का इकलौता बेटा है उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका है। दोनों युवकों ने आईटीआई करने के बाद अपना काम शुरू किया हुआ था और मेहनत से परिवार का गुजारा कर रहे थे।

गोहाना में हुए सड़क हादसे में मृतक नमन। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें