फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, शव को रौंदते रहे वाहन

Mon, 03 Mar 2025 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। जीटी रोड स्थित लड़सौली सीएनजी स्टेशन के पास सड़क पार कर रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। युवक के शव पर से कई गाड़ियां गुजरी। जिससे शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बड़ी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश के जिला गोंडा निवासी रोहित ने पुलिस को बताया कि उनका भाई गुल्लू 28 फरवरी को अंबाला से गोंडा के लिए निकला था, लेकिन 1 मार्च को उन्होंने कॉल कर बताया कि वह सोनीपत में काम की तलाश में रुका हुआ है। 2 मार्च को उन्हें सूचना मिली कि गन्नौर जीटी रोड पर अज्ञात वाहन ने उनके भाई को टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद कई गाड़ियां उनके भाई के शव पर से गुजर गईं। इससे उनका शरीर भी बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। रोहित ने कपड़ों व बैग से अपने भाई के शव की पहचान की। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें