सोनीपत। कोट मोहल्ला क्षेत्र में सोमवार को बच्चों के बीच हुए विवाद ने संघर्ष का रूप ले लिया। पड़ोसी ने छत पर महिला को ईंट दे मारी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
कोट मोहल्ला में किराये पर रहने वाली पार्वती मूलरूप से समस्तीपुर, बिहार की रहने वालीं हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार रात में वह गली में बच्चों को लड़ते देख उन्हें शांत कराने लगी तो पड़ोसी बिरजू और उसकी पत्नी रंजू देवी ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
कहासुनी इतनी बढ़ी तो बिरजू छत पर चढ़ गया और वहां से ईंट उठाकर मारी जो उनके सिर में लगी। इससे वह गली में गिरकर बेहोश हो गई। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। बाद में परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें शहर के निजी अस्पताल ले आए, जहां उनका उपचार चल रहा है।