फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जन्मदिन पार्टी के बहाने युवती से सामूहिक दुष्कर्म, चार गिरफ्तार

Sat, 29 Mar 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :33: सोनीपत के बहालगढ़ थाना क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार आरो - फोटो : संभल जामा म​स्जिद में नमाज अदा करते लोग।
विज्ञापन
सोनीपत। जन्मदिन पार्टी के बहाने घर से बुलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने खेवड़ा गांव में ले जाकर युवती से दुष्कर्म किया। वहीं, दिल्ली पुलिस में तैनात चौथे आरोपी ने युवती को पिस्तौल दिखाकर धमकाया। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

डीसीपी प्रबिना पी ने बताया कि बहालगढ़ थाना क्षेत्र की एक युवती ने 18 मार्च को बहालगढ़ थाने में सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दी थी। युवती ने पुलिस को बताया कि किलोहड़द गांव निवासी भविष्य को वह जानती है। भविष्य एक अस्पताल में नौकरी करता है। 17 मार्च को भविष्य ने उसे अपने जन्मदिन की पार्टी के बहाने घर से बुलाया। इसके बाद वह उसे अपनी कार से खेवड़ा गांव के खेत में ले गया। यहां पहले से उसके दो दोस्त मौजूद थे। आरोप है कि तीनों ने वहां उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।
इसके बाद दिल्ली पुलिस में तैनात भविष्य का चौथा दोस्त वहां पहुंचा। उसने दुष्कर्म की बात किसी को बताने पर पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंचने के बाद युवती ने अपने परिजनों को मामले से अवगत कराया। घरवालों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

ये आरोपी किए गए हैं गिरफ्तार
एसआई पूजा ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद पुलिस टीम ने गांव किलोहड़द निवासी आरोपी भविष्य, लिवासपुर निवासी अंकित, खेवड़ा निवासी विक्की और रोहतक के नया बास निवासी वजीर उर्फ रवि को गिरफ्तार कर लिया है।
-चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वजीर पर दुष्कर्म का आरोप नहीं है। उस पर पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप है। उसे भी रिमांड पर गया लिया है।
-प्रबिना पी, डीसीपी

फोटो :33: सोनीपत के बहालगढ़ थाना क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार आरो- फोटो : संभल जामा मस्जिद में नमाज अदा करते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें