फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने किया खेतों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामपुर गांव के खेतों में मिली थी फसल अवशेष जलाने की लोकेशन, मौके पर नहीं मिले प्रमाण
विज्ञापन

फोटो 30
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। उपमंडल में फसल अवशेष जलाने की दो घटनाएं होने के बाद कृषि और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अलर्ट हो गया है। बुधवार को कृषि और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने विभिन्न गांवों का दौरा किया। अधिकारियों ने निजामपुर गांव में सैटेलाइट से मिली लोकेशन का भी निरीक्षण किया, किंतु वहां फसल अवशेष जलाने के प्रमाण नहीं मिले।
विज्ञापन

उपमंडल में बीते दिनों कथूरा और बिचपड़ी गांव के खेतों में फसल अवशेष जलाने की घटनाएं हुई हैं। हालांकि अधिकारियों ने दोनों गांवों के किसानों पर जुर्माना किया है। फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अधिकारी रात के समय भी खेतों की गश्त कर रहे हैं। बुधवार को देर शाम एसीडी डॉ. संदीप फौगाट, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, दिल्ली से वैज्ञानिक अतुल शर्मा, बीएओ डॉ. संजीत मलिक, एटीएम कृष्ण खासा ने निजामपुर, कथूरा, रिंढाणा, घड़वाल गांवों का दौरा किया। वैज्ञानिक अतुल शर्मा ने कहा कि फसल अवशेष जलाने से पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। स्मॉग से लोगों को सांस लेने तक की परेशानी हो रही है। स्मॉग हम सभी के लिए हानिकारक है। एसीडी डॉ. संदीप फोगाट ने कहा कि फसल अवशेष जलाना दंडनीय अपराध है। ऐसा करने वाले किसान पर एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी और जुर्माना किया जाएगा। इसके अतिरिक्त किसान दो वर्षों तक अनाज मंडी में एमएसपी पर अपनी फसलें भी नहीं बेच सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें