फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: उमंग की फुलझड़ी, बच्चों ने इस तरह मनाई दिवाली

विज्ञापन
07jjrp13- आदर्श स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य। स्रोत : स्
विज्ञापन
सत्य की जीत का त्योहार है दिवाली :
विज्ञापन

झज्जर। एमआर स्कूल हसनपुर में दीपावली पर्व मनाया गया। शुभारंभ विद्यालय के निदेशक सोमबीर कोड़ान एवं निदेशिका संगीता कोड़ान ने किया। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का त्योहार नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। रंगोली प्रतियोगिता में अग्नि सदन के प्रतिभागी मुस्कान, मानसी, आंचल और अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य नेहा शर्मा ने विद्यार्थियों को सत्य, सदाचार एवं नैतिक मूल्यों के मार्ग पर चलने तथा त्योहारों को आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया।

लक्ष्मी की रंगोली पहले स्थान पर रही
झज्जर। गांव भदानी स्थित जेएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दिवाली के उपलक्ष्य में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। निदेशक जोगेंद्र देशवाल और प्राचार्या कृष्णा देवी ने बताया कि कल्पना चावला हाउस की तरफ से निर्मित माता लक्ष्मी की रंगोली को प्रथम स्थान और ध्यानचंद हाउस की तरफ से निर्मित गणेशजी की रंगोली को द्वितीय स्थान प्रदान किया गया। ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में छात्र गर्वित ने प्रथम, निधि ने द्वितीय और देविका ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस दौरान विद्यार्थियों की तरफ से एक दीया शहीदों के नाम सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें निधि ने पहला, तनीषा ने दूसरा और हिना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

-
दीवाली मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमशीलता
झज्जर। इंडो अमेरिकन स्कूल में दिवाली मेले का आयोजन किया गया। दिवाली मेले में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और उद्यमशीलता का परिचय देते हुए विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए। इनमें स्वादिष्ट व्यंजनों एवं खाद्य पदार्थों के स्टॉल, मनोरंजक खेलों के स्टॉल तथा दीपावली से संबंधित सजावटी सामान के स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। प्रतियोगिता में पीस हाउस ने प्रथम, इक्वलिटी हाउस ने द्वितीय तथा फ्रीडम हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि केडी शर्मा और निदेशक विजेंद्र कादयान ने मेले का निरीक्षण किया।
-

सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया
झज्जर। एचडी स्कूल बिरोहड़ में दीपावली उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। नवचयनित एचसीएस रजत फौगाट ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने के साथ-साथ उनकी कलात्मक प्रतिभा को भी निखारते हैं। निदेशक बलराज फौगाट ने संदेश दिया कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य रमेश गुलिया, सुरेंद्र फौगाट और बलजीत नेहरा, प्राचार्य नमिता दास तथा उपप्राचार्य नवीन सनसनवाल मौजूद रहे।
-
बच्चों ने सांस्कृतिक गतिविधियों में लिया हिस्सा
झज्जर। दिल्ली रोड स्थित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भदाना में दीपावली पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। निदेशक धर्मेंद्र जून और प्राचार्य बसंत भारद्वाज ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस अवसर पर प्रियंका शर्मा, एक्टिविटी इंचार्ज तुशिका, अध्यापिका वंदना, लेवल इंचार्ज सोनिया, आशा रानी, अनीता, रितु जून, ज्योति जून, ज्योति यादव और अनु मौजूद रहीं।
विज्ञापन

-
बच्चों ने रामायण का मंचन किया
झज्जर। आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादनपुर में दीपावली पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत संपूर्ण रामायण का नाट्य मंचन रहा। कनिष्ठ वर्ग में कक्षा छठी से आठवीं तथा वरिष्ठ वर्ग में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कनिष्ठ वर्ग में तिलक सदन ने प्रथम स्थान, नेहरू सदन ने द्वितीय स्थान तथा गांधी सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार वरिष्ठ वर्ग में सुभाष सदन ने प्रथम स्थान, तिलक सदन ने द्वितीय स्थान तथा गांधी सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के निदेशक अमित गहलावत और प्रधानाचार्य गौरव कुमार ठाकुर ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, नैतिक मूल्य, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास विकसित करना भी है।

07jjrp13- आदर्श स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य। स्रोत : स्

07jjrp13- आदर्श स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य। स्रोत : स्

07jjrp13- आदर्श स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य। स्रोत : स्

07jjrp13- आदर्श स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य। स्रोत : स्

07jjrp13- आदर्श स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य। स्रोत : स्

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें