फोटो 26: सोनीपत में पुलिस लाइन के पास गोहाना रोड पर कैश वैन से उठती आग की लपटें। संवाद
सोनीपत। गोहाना से सोनीपत लौटते वक्त सोमवार शाम पुलिस लाइन के सामने कैश वैन में आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
गाड़ी में रखी नकदी को निकालकर बैंक पहुंचाया गया। वैन में आग लगन से गोहाना रोड पर जाम लग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क को वन-वे कर दिया।
कैश वैन के चालक सुरेश कुमार ने बताया कि उनकी कंपनी एसके बैंकों के एटीएम में नकदी डालने का ठेका लिया है। गोहाना शहर के एटीएम में नकदी डालने के बाद वह अपने चार सहकर्मियों के साथ सवा तीन बजे सोनीपत के लिए रवाना हुए थे।
पुलिस लाइन के पास पहुंचने पर गाड़ी के इंजन में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। उन्होंने वैन को साइड में खड़ी कर दिया। इसके बाद वह और उनके सहकर्मी गाड़ी से नकदी निकाल लिए। देखते ही देखते गाड़ी में आग लग गई। इससे वैन का अगला हिस्सा ढांचे में बदल गया।
जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि वैन में रखी नकदी को सुरक्षित निकालकर बैंक में पहुंचा दिया गया है। कैश वैन में ज्यादा नकदी नहीं थी।
आधे घंटे तक लगा रहा जाम
पुलिस लाइन के नजदीक कैश वैन में आग लगने के दौरान करीब आधे घंटे तक गोहाना रोड बंद रहा। इससे वहां पर जाम की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोहाना रोड को वन वे करके जाम को खुलवाया।
फोटो 26: सोनीपत में पुलिस लाइन के पास गोहाना रोड पर कैश वैन से उठती आग की लपटें। संवाद