फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रॉपर्टी आईडी ठीक कराने आए व्यक्ति निगम कार्यालय में की तोड़फोड़

Fri, 06 Feb 2026 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत नगर निगम कार्यालय में गिराया गया कंप्यूटर व सीपीयू। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने नगर निगम कार्यालय आए व्यक्ति ने गुस्से में कंप्यूटर को गिरा दिया। क्लर्क के साथ अभद्रता की। इससे आसपास के कर्मचारी भी मौके पर एकत्रित हो गए। दूसरी ओर युवक ने भी क्लर्क पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। मामला निगम आयुक्त हर्षित कुमार के पास पहुंचा तो उन्होंने चार सदस्यीय कमेटी बना समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन



वार्ड-16 निवासी संदीप गोयल ने बताया कि उनकी मिशन चौक के पास मिनी लैंड स्कूल के सामने प्रॉपर्टी है। उसके कागजात उनके दादा के नाम पर है। उसे उनकी बुआ, 3 चाचा व उनके दिवंगत पिता की एवज में उनके नाम पर चढ़ाया जाना है।
प्रॉपर्टी आईडी में सुधार के लिए सितंबर 2025 से नगर निगम कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने प्रॉपर्टी आईडी में बदलाव के लिए अक्तूबर में दस्तावेजों सहित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया था।
विज्ञापन

आरोप है कि जब 25 अक्तूबर 2025 को नगर निगम कार्यालय पहुंचे तो महिला क्लर्क अवकाश पर थी। इसके बाद वह लगातार कार्यालय के चक्कर लगाते रहे लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। पहले से काम देख रही महिला क्लर्क वीरवार को भी छुट्टी पर थी।
उन्हें कमरा नंबर-5 में क्लर्क के पास भेज दिया गया। क्लर्क ने कागजात पूरे न होने का हवाला देते हुए हरियाणवी भाषा में बात करते हुए उनसे अभद्र व्यवहार किया। कर्मचारी को समझाने पर उसने कहा कि हरियाणवी में ऐसे ही बात करते हैं।
इसके बाद संदीप ने गुस्से में आकर क्लर्क के कंप्यूटर पर हाथ मारते हुए उसे गिरा दिया। जब मामला आयुक्त के पास पहुंचा तो संदीप ने अपनी बात रखी। कर्मचारी ने कंप्यूटर तोड़ने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें