फोटो 35- सोनीपत के गन्नौर में बादशाही रोड पर बीएसटी के पास जलती कार। संवाद
गन्नौर। बादशाही रोड पर बीएसटी के पास वीरवार देर शाम एक चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। तब तक कार जलकर ढांचा बन चुकी थी।
पटेल नगर निवासी रामनिवास कादियान ने बताया कि वह वीरवार देर शाम करीब सात बजे अपनी कार में सवार होकर पानीपत के समालखा की तरफ जा रहे थे। वह जब बादशाही रोड पर बीएसटी के पास पहुंचे तो कार से अचानक धुंआ निकलने लगा। वह जब तक कुछ समझ पाते, तब तक कार में आग लग गई। इसके बाद उन्होंने आनन-फानन में कार रोकी और बाहर कूद कर अपनी जान बचाई। उन्होंने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, तब तक कार पूरी तरह से जल गई थी। उन्होंने बताया कि कार में कुछ जरूरी कागजात थे, जो कार के साथ ही जल गए।