फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भट्ठा मालिक से मांगी 1 करोड़ रंगदारी, 3 लाख लेने आया आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 Dec 2024 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :15: सोनीपत में भट्‌ठा मालिक से रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ
विज्ञापन
सोनीपत। मोहाना थाना गांव के भट्ठा मालिक को अमेरिका से कॉल कर कुख्यात बदमाश रोहित गोदारा के नाम पर 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। रंगदारी की किस्त के 3 लाख रुपये देने के लिए गुरुग्राम बुलाया। सड़क किनारे छोड़े बैग को जैसी ही आरोपी ने उठाया, पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

एसीपी (क्राइम) राजपाल सिंह ने वीरवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि मोहाना थाना गांव के एक व्यक्ति के गांव सेहरी खांडा के पास ईंट-भट्ठे हैं। भट्ठा मालिक के पास 22 नवंबर को अमेरिका से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा बताया। रोहित गोदारा कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है। उसने भट्ठा मालिक से 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। इस पर पीड़ित ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने मामले में तुरंत सीआईए की एक टीम पीड़ित के साथ लगा दी। पुलिस जांच में सामने आया कि रंगदारी मांगने के लिए कॉल अमेरिका से की गई थी। पीड़ित को कई बार कॉल कर डराया गया। 4 दिसंबर को फिर से कॉल आई और पीड़ित को पहली किस्त के रूप में 3 लाख रुपये लेकर गुरुग्राम के फर्रुखनगर स्थित गांव खंडेवला में बुलाया गया।
इस पर पीड़ित राशि लेकर खंडेवला पहुंचा। पीड़ित के साथ स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट की टीम भी थी। कॉल करने वाले ने रात को पीड़ित को रकम सड़क किनारे रखकर जाने के लिए कहा। इस पर वह राशि रखकर वहां से चले गए। तभी एक युवक आया और बैग उठाने लगा। इस पर स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट प्रभारी अजय धनखड़ व उनकी टीम में शामिल एसआई अमित, जितेंद्र व एचसी प्रदीप ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान गांव खंडेवला निवासी गौरव उर्फ गांगुली के रूप में हुई। आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


अमेरिका में बैठे चचेरे भाई ने की थी कॉल
आरोपी गौरव उर्फ गांगुली ने बताया है कि उसका चचेरे भाई भानुप्रताप अमेरिका में रहता है। उसने ही भट्ठा मालिक को कॉल की थी। भानु ने उसे कहा था कि कोई रुपये देने आएगा। उसमें से अपना हिस्सा रखकर बाकी रकम उसके पास भेज देना। आरोपी गौरव का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।
विज्ञापन


रोहित गोदारा से संबंध नहीं आया सामने
पुलिस का कहना है आरोपी गौरव व भानुप्रताप का रोहित गोदारा से संबंध अभी तक सामने नहीं आया है। पुलिस मामले में कई पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें