सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर गांव राई के पास शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली के विश्वास नगर निवासी राजकुमार की कार में अचानक आग लग गई। राजकुमार ने खिड़की से कूदकर जान बचाई। हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। देखते ही देखते कार पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई।
विज्ञापन
राजकुमार अपनी कार से सोनीपत की ओर आ रहे थे। राई के सामने अचानक कार के बोनट से धुआं उठने लगा। उन्होंने तुरंत कार रोकी लेकिन तभी आग भड़क गई। जैसे ही आग तेज हुई राजकुमार खिड़की से कूदकर बाहर आ गए। कार में आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत राई थाना पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।