फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार रुपये प्रति महीना किराये पर ली स्कार्पियो की जाली आरसी बनवाकर लिया 8.45 लाख का लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। किराये पर ली स्कार्पियो की जाली आरसी बनवाकर 8.45 लाख रुपये लोन लेने और गाड़ी मांगने पर मालिक को धमकी देने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस बारे में गाड़ी के मालिक सेक्टर-23 निवासी सुरेंद्र ने शिकायत दर्ज करवाई थी। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उसके बेटे दीपक ने वर्ष 2018 में स्कार्पियो गाड़ी खरीदी थी। उसका एचडीएफसी बैंक से लोन कराकर गाड़ी मटिंडू के ऋषिपाल को 20 ह्जार रुपये महीना किराये पर दी थी। साथ ही पहचान पत्र, बिल आदि भी गाड़ी पास कराने के बाद आरसी बनवाने के लिए ऋषिपाल को दे दिए थे। इस दौरान किसी मामले में वह एक साल जेल चला गया। इसके बाद किराये के पैसे देने बंद कर दिए। अब वह जेल से बाहर आया तो उन्होंने उससे गाड़ी के बारे पूछा। जिस पर उसने बताया कि उसने रोहित, हिमांशु, मनीष, मुकेश व राजेश के साथ मिलकर गाड़ी की एसडीएम झज्जर कार्यालय से आरसी बनवा ली है। उस गाड़ी पर एचडीएफसी बैंक से 8 लाख 46 हजार रुपये लोन ले लिया था। अब वह गाड़ी उन्हें नहीं मिल सकती। सुरेंद्र का आरोप है कि ऋषिपाल ने उन्हें गाड़ी से दूर रहने व जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादसं की धारा 420, 467, 468, 471, 506 व 120 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अधूरा चैसिस नंबर देकर कागजात बनवाने का शक
शक है कि झज्जर से आरसी बनवाते हुए गाड़ी का चैसिस नंबर अधूरा देकर कागजात बनवाए हैं। अगर वह पूरा चैसिस नंबर देते तो पकड़े जाते। मामले में पुलिस गहनता से जांच कर अन्य की संलिप्तता का भी पता लगाएगी।
गाड़ी के जाली कागजात तैयार कराकर लोन लेने व गाड़ी नहीं देने की शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जाएगी। एजेंसी से लेकर एसडीएम कार्यालय झज्जर तक जांच कर पूरे मामले की तह तक जाकर पटाक्षेप किया जाएगा। - कटार सिंह, चौकी प्रभारी, सेक्टर-23 सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें