गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित बंद फैक्टरी में सीढ़ी से उतरते समय पैर फिसलने से 35 वर्षीय मजदूर गिरकर घायल हो गया। उसे अस्पताल लेकर जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। सूचना पर बड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
बड़ी थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गोंडा निवासी राजप्रीत चौहान दो दिन पहले ही बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में काम करने आए थे। फैक्टरी में ऊपर बने कमरे में रह रहे थे। शाम को वह सीढ़़ी से नीचे उतर रहे थे। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह जमीन पर गिरकर घायल हो गया। जिस कारण उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। संवाद