फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फोम फैक्टरी में लगी भीषण आग, 12 गाड़ियों ने तीन घंटे में बुझाई

Thu, 28 Aug 2025 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :38: सोनीपत के गांव सबौली स्थित फोम फैक्टरी में आग पर काबू पाने का प्रयास करती दमकल की टीम
विज्ञापन
सोनीपत। गांव सबौली स्थित हिंदुस्तान पॉली फोम फैक्टरी में बुधवार शाम भीषण आग लग गई। कर्मचारियों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सोनीपत से पहुंचीं 12 गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से फैक्टरी मालिक को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


कुंडली स्थित सबौली औद्योगिक क्षेत्र में लतेश बंसल की हिंदुस्तान पॉली फोम नाम से फैक्टरी है। बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे फैक्टरी कर्मियों ने अग्निशमन विभाग को फैक्टरी में आग लगने की सूचना दी। जानकारी मिलते ही राई, कुंडली व सोनीपत से अग्निशमन विभाग की 12 गाड़ियां पहुंची और बुझाने में जुट गईं।
आग लगने का क्या कारण है इसका पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन विभाग का कहना है कि जांच के बाद ही पता चल पाएगा। फोम होने की वजह से आग तेजी से फैली और पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

फैक्टरी के चार शेड में लगी आग

फैक्टरी के चार शेड में भारी नुकसान हुआ। टीन शेड हटाकर आग पर काबू पाने में समय लगा। अग्निशमन विभाग की टीम लगातार पानी डालकर आग बुझाने में लगी रही।



आग लगने की सूचना मिलते ही 12 गाड़ियों को मौके पर भेज दिया था। आग को तीन घंटे में बुझा दिया गया था। शेड के नीचे आग होने की वजह से बुझाने में दिक्कत आई। -राजेश, अग्निशमन विभाग अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें