फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हाईकोर्ट की टीम ने युवक को हिरासत में रखने की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शनिवार शाम हाईकोर्ट की टीम ने वारंट अधिकारी महिपाल वालिया के नेतृत्व में थाना सदर सफीदों पहुंचकर युवक को अवैध हिरासत में रखे जाने की शिकायत की जांच की। टीम ने गांव शामलो कलां निवासी संगम को बिना गिरफ्तारी के थाने में बैठाए जाने के मामले में पुलिस से जानकारी ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 19 अगस्त को थाना सदर सफीदों में एक व्यक्ति की शिकायत पर उसकी 18 वर्षीय बेटी के लापता होने का मामला अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार युवती 18 अगस्त की रात घर से चली गई थी। पुलिस को आशंका थी कि संगम का भाई युवती को भगाकर ले गया है। पुलिस के अनुसार युवती के परिजनों ने संगम को धमकी दी थी, इसलिए उसे पूछताछ के लिए थाने में बुलाया गया था।
विज्ञापन

वहीं, संगम के परिजनों ने उसे अवैध रूप से हिरासत में रखने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट से जांच की मांग की थी। इसी शिकायत पर टीम थाना पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें