फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तीन पुलिस अधिकारी सेवानिवृत्त, पुलिस लाइन में समारोह आयोजित कर दी भावभीनी विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 23: सोनीपत पुलिस लाइन में आयोजित समारोह के दौरान सेवानिवृत्त अधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारी। स्रोत: पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले तीन पुलिस अधिकारी शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर पुलिस लाइन में सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में वेलफेयर निरीक्षक जसमेर और लाइन अफसर उप निरीक्षक कुलदीप सिंह ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह में ऑनरेरी निरीक्षक धर्मबीर सिंह, जगदीश कुमार और उप निरीक्षक श्रीभगवान को उनके सेवाकाल के दौरान दिए गए योगदान के लिए सम्मान चिन्ह और उपहार भेंट किए गए। अधिकारियों ने तीनों के लंबे सेवाकाल के अनुभवों और विभाग के प्रति समर्पण को याद किया। वेलफेयर निरीक्षक जसमेर और उप निरीक्षक कुलदीप सिंह ने कहा कि तीनों अधिकारियों ने अपने सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ विभागीय जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। पुलिस विभाग में उनकी सेवाएं और कार्यशैली अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सेवानिवृत्ति के बाद भी तीन अधिकारी अपने अनुभव और सकारात्मक सोच से समाज व नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें