फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ जीवनशैली प्रगतिशील समाज की मजबूत नींव : कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। स्वस्थ जीवनशैली प्रगतिशील समाज की मजबूत नींव है। महिलाओं को पोषण और स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी देकर उनको सशक्त बनाना आने वाली पीढ़ी के स्वस्थ भविष्य के लिए जरूरी है।
विज्ञापन

यह बात भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां की कुलपति प्रो. सुदेश ने अमर उजाला फाउंडेशन और विश्वविद्यालय के खाद्य एवं पोषण विभाग की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में कही। विवि के आईक्यूएसी हॉल के टीचिंग ब्लॉक एक में आहार और जीवनशैली में जागरूकता विषय पर वे महिलाओं को संंबाधित कर रही थीं।
कार्यक्रम में आयुर्वेद विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. ममता रानी ने आयुर्वेदिक सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए योग, ध्यान और आयुर्वेदिक पद्धतियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखने के लिए जीवन में संतुलित दिनचर्या जरूरी है।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बबीता ने नियमित व्यायाम, योग और ध्यान को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इससे शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। खाद्य एवं पोषण विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. बीनू तंवर और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. परविंदर कौर ने महिलाओं के लिए जरूरी पोषण तत्वों और उनके बारे में जानकारी दी। दोनों ने संतुलित आहार, पोषक तत्वों से भरपूर भोजन और नियमित शारीरिक गतिविधि के महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि सही खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। कार्यक्रम का समापन संवादात्मक चर्चा के साथ हुआ जिसमें प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य और पोषण से जुड़े सवाल पूछे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें