फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चारपाई बेचने निकले फेरीवाले को रास्ते में घेरकर पीटा, 57 हजार रुपये छीनने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव सिलाना के बस स्टैंड पर चारपाई विक्रेता से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पांच लोगों पर रास्ता रोककर मारपीट करने और जेब से 57 हजार रुपये छीनकर भागने का आरोप लगाया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में नकदी छीनने के सबूत नहीं मिले, मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव सिलाना निवासी मुकेश ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि वह फेरी लगाकर चारपाई बेचते हैं। 4 नवंबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे वह फेरी लगाने के बाद गांव के बस स्टैंड पर पहुंचे थे। इसी दौरान काले रंग की ब्रेजा कार में सवार होकर रवि, मनोज, शौकीन और गांव बिधलान निवासी नवीन पहुंचे। आरोप है कि कार से उतरकर उन्होंने उनका रास्ता रोक लिया और पुरानी रंजिश के चलते थप्पड़, मुक्कों व लातों से मारपीट की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इस दौरान उनकी जेब से 57 हजार रुपये भी निकाल लिए गए। पुलिस के अनुसार घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज जांची गई और पूछताछ की। शुरुआती जांच में नकदी निकालने की बात सामने नहीं आई, मारपीट होना पाया गया। इसके बाद 6 नवंबर को मुकेश की लिखित शिकायत पर पुलिस ने रवि, मनोज, शौकीन, नवीन उर्फ प्यारा व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें