फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जन आक्रोश जत्था सोनीपत पहुंचा, 24 को दिल्ली में होगी रैली

Sat, 14 Mar 2026 07:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की ओर से 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित की जाने वाली जन आक्रोश रैली की तैयारियों में निकाला जा रहा जत्था आज सोनीपत पहुंचा। जत्थे ने माजरा, खरखौदा और ककरोई में सभाएं कीं।
विज्ञापन

श्रद्धानंद सोलंकी, सीलक राम मलिक, रिटायर्ड प्रिंसिपल कृष्ण वत्स, रिटायर्ड इंजीनियर केके मालिक ने कहा कि सरकार किसान-मजदूर की रोजी-रोटी पर हमला कर रही है। सरकार ने यूरोपियन यूनियन और अमेरिका के साथ किए मुक्त व्यापार समझौता किया है। इससे देश के कृषि और डेयरी उत्पाद पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें