फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विवि की टॉप टेन सूची में जीवीएम की तीन छात्राएं

विज्ञापन
मेरिट लिस्ट के टॉप-10 में स्थान पाने वाली छात्राएं प्राचार्य व प्राध्यापक के साथ। स्रोत : संस्थ
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


सोनीपत। जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की अंग्रेजी एमए फाइनल सेमेस्टर की तीन छात्राओं ने एमडीयू के मेरिट लिस्ट के टॉप 10 में जगह बनाई है। संस्था के प्रधान डॉ़ ओपी परुथी और प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने उनको बधाई दी।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार गोल्डी ने 75 प्रतिशत अंक के साथ यूनिवर्सिटी की मेरिट लिस्ट में चौथा स्थान प्राप्त किया है। छवि ने 74.5 प्रतिशत अंक के साथ विवि की सूची में छठा और काजल ने 72.8 प्रतिशत के साथ मेरिट सूची में नौवां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

प्राचार्य ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि छात्राओं की यह उपलब्धि उनके निरंतर संघर्ष और शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. बबीता ने छात्राओं की सराहना की।
विज्ञापन

विभाग की वरिष्ठ संकाय सदस्य गरिमा, एकता और अमिषा ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर सीखने और सफलता की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें