फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एमएसएमई दिवस पर कल होगा कार्यक्रम

Thu, 26 Jun 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की सोनीपत शाखा, एनआईआरसी की ओर से 27 जून को सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम (एमएसएमई) दिवस पर एटलस रोड पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एमएसएमई विषय पर होने वाला कार्यक्रम एमएसएमई और स्टार्टअप के लिए बहुत सहायक होगा। आईसीएआई सोनीपत शाखा, एनआईआरसी के चेयरपर्सन सीए विजय लठवाल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला एमएसएमई केंद्र के संयुक्त निदेशक विश्व प्रताप सिंह अहलूवालिया होंगे। मुख्य वक्ता के रूप में सीए रामानुजन शर्मा शामिल होंगे, जो एमएसएमई उद्यमियों के साथ विचार-विमर्श कर परामर्श देंगे। कार्यक्रम में बैंकिंग, सीए हेल्प डेस्क पर अनुदान, कर व अनुपालन से जुड़े विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे। सीए विजय लठवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम एमएसएमई एवं स्टार्टअप को व्यावहारिक मार्गदर्शन, संसाधन व नेटवर्किंग के अवसर देकर उन्हें सशक्त बनाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें