फोटो 06: सोनीपत के गांव सेहरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बेटियों के सामूहिक जन्मदिन पर केक कटव
खरखौदा। खंड खरखौदा के कम लिंगानुपात वाले गांव सेहरी में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्र में केक काटकर बेटियों का सामूहिक जन्म दिन मनाया गया। महिलाओं ने गीत गाए और बेटियों को उपहार देते हुए उनकी लंबी आयु की कामना की।
आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को भ्रूण जांच न कराने की शपथ दिलवाई व योजनाओं को बताया। मौके पर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी नीलम, ब्लाॅक समन्वयक अमित, सर्कल सुपरवाइजर सुदेश, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीरज, कौशल्या, कमलेश, सरंपच सोनिया, एएनएम मोनिका और लता भी मौजूद रहीं।