फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: तीन हजार रुपये के विवाद में दोस्त की हत्या, हथौड़े से सिर पर किए कई वार; उतारा मौत के घाट

Mon, 01 Jun 2026 02:47 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी,पूंडरी (कैथल)

सार

पूंडरी क्षेत्र के गांव भाना में तीन हजार रुपये के विवाद में हत्या का मामला सामने आया है। एक शख्स को सिर में हथोड़े मारकर दोस्त ने मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार निवासी 36 वर्षीय मजदूर कामेश्वर दास की पूंडरी क्षेत्र के गांव भाना में तीन हजार रुपये के विवाद में हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार शराब पीने के दौरान साथी मजदूर उमेश दास ने उस पर रुपये चोरी करने का आरोप लगाया और गुस्से में हथौड़े से सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल कामेश्वर को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक कामेश्वर दास, उमेश दास और राकेश दास गांव भाना में एक किसान के खेत में गन्ना लगाने का काम कर रहे थे। तीनों की रहने की व्यवस्था खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे में की गई थी। शनिवार रात काम खत्म होने के बाद तीनों कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे। कुछ देर बाद राकेश खाना बनाने के लिए बाहर चला गया। इसी दौरान उमेश को अपनी जेब से तीन हजार रुपये गायब होने का पता चला। उसने कामेश्वर पर रुपये निकालने का आरोप लगाया, जिसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। 

विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। गुस्से में उमेश ने कमरे में पड़ा हथौड़ा उठाकर कामेश्वर के सिर पर कई वार कर दिए। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसके सिर से काफी खून बहने लगा।
विज्ञापन


अस्पताल में तोड़ा दम
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल कामेश्वर को उपचार के लिए पूंडरी के एक निजी अस्पताल ले गए। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पूंडरी थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी उमेश दास के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें