फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सोशल मीडिया पर लड़की से की दोस्ती, तकरार होने पर मार दी गोली; आरोपी गिरफ्तार

Mon, 01 Jun 2026 02:29 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

पुलिस ने आरोपी नवनीत को सोनीपत सेक्टर-7 से गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि एक साल पहले फेसबुक पर लड़की से उसकी दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक साल पहले फेसबुक पर शुरू हुई दोस्ती नाबालिग लड़की की जिंदगी पर भारी पड़ गई। आरोपी नवनीत ने झगड़े के बाद लड़की को गाड़ी में गर्दन और पेट में दो गोली मार दी। लड़की को मरा हुआ समझकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  बीती 10 मई को गांव कमासपुर के पास यह वारदात हुई। आरोपी नवनीत किराए की गाड़ी लेकर नाबालिग लड़की को हाइवे पर ले गया। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई। 
विज्ञापन


गुस्से में नवनीत ने लड़की को गर्दन और पेट में गोली मार दी।  वारदात के बाद नवनीत लड़की को मरा हुआ मानकर वहां से भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायल लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।  

पुलिस ने आरोपी नवनीत को सोनीपत सेक्टर-7 से गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि एक साल पहले फेसबुक पर लड़की से उसकी दोस्ती हुई थी। आरोपी हरियाणवी एल्बम में काम करती थी। पुलिस ने आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।  पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करने वाली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें