फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शिवालयों में उमड़ा शिवभक्तों के उत्साह व आस्था का सैलाब

विज्ञापन
फोटो 38- सोनीपत के कैलाश कॉलोनी स्थित ओम शिव धाम मंदिर में ​शिवलिंग पर जला​भिषेक कर पूजा-अर्चना - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। शिववास, प्रीति, आयुष्मान व सिद्ध योग के संयोग में शुक्रवार को सावन माह प्रारंभ हुआ। सावन के प्रारंभ होने पर शिवालयों में शिवभक्तों के उत्साह व आस्था का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। कई मंदिरों में सजावट के साथ भजन संकीर्तन जैसे धार्मिक कार्यक्रम प्रारंभ किए गए।
विज्ञापन

कैलाश कॉलोनी स्थित ओम शिव धाम मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ रुद्राभिषेक प्रारंभ किया गया। मंदिर के पुजारी पंडित जितेंद्र शास्त्री ने बताया कि सावन में भगवान शिव का नित्य रुद्राभिषेक किया जाएगा। रुद्राभिषेक कर सभी की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की जाएगी।
पूरा माह मंदिर शिव भक्तों के बम बम बोल बम, ओम नम: शिवाय के जयकारों से गुंजायमान रहेगा। शिव भक्त जल्द हरिद्वार से आस्था के साथ कांवड़ लेने के लिए रवाना होंगे। कांवड़ लाने वाले भक्तों के लिए मंदिर में व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सावन में भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं। ऐसे में संसार के पालन का कार्यभार भगवान शिव पर होता है। भगवान शिव व विष्णु की आराधना, व्रत, साधना व पूजा-पाठ का काफी महत्व रहेगा। 11 जुलाई से प्रारंभ होकर सावन माह 9 अगस्त को पूर्णिमा पर रक्षाबंधन पर्व के साथ संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें