गोहाना । सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को किशोर ने पड़ोस की रहने वाली पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इससे बच्ची की तबीयत खराब हो गई। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
बच्ची की मां के प्राथमिकी दर्ज करवाने पर पुलिस ने किशोर को अभिरक्षा में लेकर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया। उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार पांच साल की बच्ची अक्सर खेलते समय पड़ोसी के घर में चली जाती थी। शनिवार को भी बच्ची गली में खेलने गई थी। वहां पर 14 साल के किशोर ने बहाने से उसे अपने पास बुलाया और दुष्कर्म किया।
बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसकी मां को इस बारे में पता चला। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई। बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने किशोर को अभिरक्षा में लेकर सुधार गृह भेज दिया है। संवाद