फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां अपार प्रतिभा की धनी, यही चलाएंगी देश : डॉ. अरविंद शर्मा

Tue, 25 Feb 2025 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 15- सोनीपत के खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बहन सु
विज्ञापन
गोहाना। खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर में सोमवार को भगत फूल सिंह का 141वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। महिला विवि में छात्र कल्याण अधिष्ठाता विभाग की तरफ से 17वीं राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहकारिता, कारागार, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने शिरकत की। अध्यक्षता महिला विवि की कुलपति प्रो. सुदेश ने की। युवा संसद में निर्णायक की भूमिका संसदीय कार्य प्रणाली की प्रतिनिधि डॉ. शालिनी शर्मा व शिक्षाविद प्रो. मंजू परूथी ने निभाई।
कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने भगत फूल सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि आज ऐसे महापुरुष का जन्मदिवस है, जिन्होंने न केवल शिक्षा बल्कि समाज हित में अनेक कार्य किए। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियां अपार प्रतिभा की धनी है, यही आने वाले कल में देश चलाएंगी। इस दौरान सुभाषिनी के जीवन पर लिखी पुस्तक सुभाषिनी गौरव गाथा का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की भूमिका निभा रही रितिका ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रश्न ऑवर में विपक्ष के सांसद के रूप में निधि ने एक राष्ट्र एक चुनाव को राज्यों की स्वतंत्रता और भारत के संघीय ढांचे के लिए खतरा बताया। सरकार की तरफ से कानून व न्याय मंत्री के रूप में जवाब देते हुए लक्षिता ने कहा कि यह लोकतंत्र को अधिक संगठित और प्रभावी बनाने का एक दूरदर्शी कदम है। शिक्षा मंत्री की भूमिका अन्नू स्वामी ने निभाई।
संसदीय कार्य प्रणाली की प्रतिनिधि डॉ. शालिनी शर्मा ने कहा कि छात्राओं को संसद की सीधी कार्य प्रणाली भी दिखाई जानी चाहिए। जिससे इनके आत्मविश्वास को और अधिक बल मिलेगा।
डॉ अरविंद शर्मा ने युवा संसद के छह विजेता सांसदों की घोषणा की। युवा संसद में स्पीकर की भूमिका निभा रही शिखा ने प्रथम, प्रधानमंत्री की भूमिका में रितिका को द्वितीय, कानून एवं न्याय मंत्री लक्षिता ने तृतीय, शिक्षा मंत्री अन्नू स्वामी ने चतुर्थ, विपक्ष सांसद कृतिका ने पांचवां व विपक्ष की सांसद सारा त्यागी ने छठा स्थान प्राप्त किया।
युवा संसद में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों की 55 छात्राओं ने भाग लिया। मंच संचालन डॉ. महेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम की रूपरेखा युवा संसद की समन्वयक डॉ कृतिका दहिया ने रखी। इस दौरान प्रो रवि भूषण, डॉ. मंजू पंवार, प्रो जगदीप सिंगला, प्रो. अशोक वर्मा, प्रो विजय नेहरा, डॉ सुमन दलाल, निदेशक जन संपर्क कर्नल डॉ. अनिल बल्हारा व बलराम कौशिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें