फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएमपी पर ट्रक के केबिन में लगी आग, कागजात और नकदी जले

विज्ञापन
खरखौदा के पास केएमपी पर ट्रक में लगी आग। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
खरखौदा। केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेस-वे पर शनिवार देर शाम पिपली टोल प्लाजा के पास ट्रक के केबिन में अचानक आग लग गई। इससे पहले केबिन में धुआं उठता देखकर ट्रक को सड़क किनारे रोककर चालक व उसके सहायक ने ट्रक उतरकर जान बचाई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत का रहने वाला मुश्तफा अपने हेल्पर के साथ ट्रक में डस्ट भरकर केएमपी होते हुए गाजियाबाद जा रहा था। शनिवार देर शाम ट्रक ने केएमपी का पिपली टोल पार किया तो केबिन में धुआं उठने के साथ आग लग गई। चालक व उसका हेल्पर तुरंत ट्रक को रोककर नीचे उतर गए। उसके बाद ट्रक में आग फैल गई। उन्होंने दमकल केंद्र को आग लगने की सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक में रखे कागजात व नकदी जल चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें