फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सब्जी मंडी से बारिश के पानी की निकासी के लिए बनेगा नाला

Wed, 09 Jul 2025 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 15: सोनीपत की सब्जी मंडी में पानी निकासी की जांच करने पहुंचे मेयर राजीव जैन, साथ में निगम
विज्ञापन
सोनीपत। मेयर राजीव जैन ने कामी रोड स्थित सब्जी मंडी से बारिश के पानी की निकासी के लिए ऋषि काॅलोनी तक नाला बनाने के निर्देश दिए। नाले का पानी पुरखास अड्डे से ड्रेन नंबर 6 तक बिछाई गई 2000 एमएम की लाइन में डाला जाएगा। मेयर ने मंगलवार को कार्यकारी अभियंता विशाल गर्ग, निगम पार्षद हरिप्रकाश सैनी के साथ सब्जी मंडी का दौरा किया।
विज्ञापन

उन्होंने देखा कि सोनीपत अर्बन बैंक के आसपास पानी भर जाता है। इससे चारों तरफ कीचड़ फैल जाता है। हालांकि मार्केटिंग बोर्ड ने पानी की निकासी के लिए छोटा कुआं बनाकर मोटर से पानी निकालने की व्यवस्था की हुई है मगर उससे कई दिन तक पानी की निकासी नहीं हो पाती है।
बैंक के निदेशक अमित वर्मा तथा ललित जैन ने बताया कि पानी भरने से बैंक के स्टाफ एवं ग्राहकों का आना-जाना मुश्किल हो जाता है। मंडी में गंदगी फैलने से बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। बैंक निदेशकों ने बताया कि बैंक के मुख्यालय की हालत देखकर रिजर्व बैंक हमारी परमिशन भी रद्द कर सकता है।
विज्ञापन

कार्यकारी अभियंता विशाल गर्ग ने आश्वासन दिया कि जल्द ही एस्टीमेट बनाकर टेंडर लगाया जाएगा। इस दौरान पार्षद अतुल जैन, बैंक के अधिकारी सतीश कुमार कम्बोज, वीरभान गुप्ता, संजय गर्ग, प्रदीप गुप्ता, वीरेंद्र सिंह लाम्बा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें