संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। निजामपुर माजरा गांव में गली में खेल रहे बच्चे को कार सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बच्चे को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। बच्चे के पिता आमिर खान की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
आमिर खान ने पुलिस में दर्ज करवाई गई एफआईआर में बताया कि उनका बेटा अकशद घर के बाहर ही गली में खेल रहा था। वह भी गेट पर खड़ा था। इसी दौरान गांव के कासिम ने अपनी कार से उनके बच्चे को टक्कर मार दी जिससे उसे चोट आई।
आमिर ने बताया कि वह बेटे को लेकर खरखौदा सरकारी अस्पताल गया जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टर ने अकशद को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने आमिर खान की शिकायत पर कार चालक कासिम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।