फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरखास के पास आग लगाकर फूंक दी थी लूटी गई कार, ढांचा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जीटी रोड पर भिगान के पास लघुशंका के लिए रुके कार सवार दो दोस्तों को गन प्वाइंट पर लेकर कार, नकदी, मोबाइल व अन्य सामान लूट के चार आरोपियों को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

करनाल के गांव स्टौंडी के साहिल ने 9 दिसंबर, 2019 को मुरथल थाना पुलिस को बताया था कि वह लिवासपुर दिल्ली स्थित फैक्टरी में सुपरवाइजर है। वह 8 दिसंबर की रात को अपने दोस्त विकास के साथ अपनी स्वीफ्ट कार में सोनीपत स्थित वर्धमान गार्डन में शादी समारोह में आया था। रात को जब वह वापस करनाल जा रहे थे तो उन्होंने लघुशंका के लिए कार को रात करीब एक बजे भिगान के पास गर्म-धर्म ढाबे से आगे रोक दिया था। इसी दौरान चार युवकों ने पिस्तौल के बल पर उन्हें काबू कर लिया था। वह उन्हें कुराड़ बाईपास पर ले गए थे। बाद में उनके दो मोबाइल, 1300 रुपये, सोने की बाली व कार लूट ली थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी मूलरूप से गांव अगवानपुर फिलहाल हाउसिंग बोर्ड कालोनी सेक्टर-15 के सोनू उर्फ रोहित उर्फ रोहन, मूलरूप से रोहतक के गांव पाकस्मा फिलहाल विकास नगर सोनीपत के योगेश, मूलरूप से महम फिलहाल आदर्श नगर के साहिल व आदर्श नगर के राहुल को एसआई देवेंद्र कुमार ने प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस ने उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि लूटी गई स्वीफ्ट कार को उन्होंने पुरखास गांव के खेतों में जला दिया था। जिस पर पुलिस टीम ने गांव पुरखास के पास खेतों से जली हुई कार का ढांचा बरामद कर लिया है। उसे मुरथल थाना में लाया गया है। आरोपियों ने पकड़े जाने से बचने के लिए कार को आग लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें