सोनीपत। जिला पुलिस की ओर से स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल और कुमासपुर में जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रभारी ट्रैफिक मुरथल कर्मवीर व एसपीओ सुनील ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। जेब्रा क्रॉसिंग का सही उपयोग, ट्रैफिक सिग्नल, सड़क पार करते समय सावधानियां बताईं। संवाद