फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कुंडली औद्योगिक क्षेत्र के लिए 6 करोड़ से बनेगा पुल, 6 करोड़ होंगे खर्च

Fri, 05 Dec 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र और आसपास रिहायशी इलाकों में रहने वाले हजारों लोगों को नई राह मिलने वाली है। उन्हें जीटी रोड (एनएच-44) पर जान जोखिम में डालकर सफर करने की आवश्यकता नहीं होगी। लोक निर्माण विभाग ने ड्रेन नंबर आठ पर छह करोड़ रुपये से 580 मीटर लंबा उच्चस्तरीय पुल बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। यह पुल उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों व कामकाजी लोगों के लिए अहम होगा।
विज्ञापन

ड्रेन पर पुल बनने के बाद क्षेत्र के रिहायशी व औद्योगिक भाग के बीच की दूरी काफी कम हो जाएगी। उद्योगपति लंबे समय से बाईपास की मांग कर रहे थे। अंसल सोसाइटी से एचएसआईआईडीसी के एच ब्लॉक तक पुल बनने से काफी राहत मिलेगी।
वर्तमान में कुंडली में जीटी रोड पर वाहनों का दबाव रहता है जिससे लोगों को परेशानी होती है। ड्रेन की वजह से औद्योगिक और रिहायशी हिस्से अलग-थलग हैं। ऐसे में श्रमिकों तथा स्थानीय लोगों को रोजाना लंबा रास्ता तय करके हाईवे पार करना पड़ता है।
विज्ञापन

नए पुल से न केवल कुंडली गांव और हाईवे पर यातायात का दबाव कम होगा बल्कि औद्योगिक क्षेत्र तक पहुंच सीधी और सुरक्षित हो जाएगी।
10 से ज्यादा गांवों और सोसाइटियों को मिलेगा फायदा
पुल निर्माण होने से आसपास के कई गांव के लोगों को लाभ होगा। अटेरना, नांगल, पतला, जाखौली, सेवली, असावरपुर साथ टीडीआई सिटी और आसपास की अन्य सोसाइटियों में रहने वाले हजारों लोग भी लाभान्वित होंगे। इस पुल के बनने से श्रमिकों का वक्त बचेगा। उद्योग क्षेत्र में रोजगार के लिए आने-जाने में कठिनाई नहीं रहेगी।



पहले ठेकेदार ने शुरू नहीं किया था काम

लोक निर्माण विभाग के अनुसार ड्रेन पर पुल बनाने के लिए टेंडर आवंटित कर दिया था। टेंडर लेने वाली एजेंसी ने काम शुरू ही नहीं किया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से दोबारा टेंडर लगाया गया। अब टेंडर आवंटित कर दिया गया है। मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
कुंडली में ड्रेन नंबर आठ पर पुल के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मुख्यालय से मंजूरी मिलते ही पुल का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। एक साल में पुल बनने के बाद लोगों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें