फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घर के बाहर नाले में डूबने से साल साल के मासूम की मौत

Mon, 23 Feb 2026 07:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
कार्तिक की फाइल फोटो।
विज्ञापन
फोटो: 20, 21
विज्ञापन

घर से 50 मीटर दूरी पर है नाला, ग्रामीण तारबंदी की कर चुके हैं मांग पर नहीं हुई पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना (सोनीपत)। गांव भंडेरी में रविवार शाम साढ़े चार बजे नाले में गिरने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। दो बहनों का इकलौता भाई कार्तिक घर के बाहर ही खेल रहा था। अचानक वह घर से 50 मीटर दूर नाले पर चला गया। वह नाले में गिर गया। काफी तलाश के बाद कार्तिक का शव मिला।
निजी काम करने वाले सचिन की तीन संतानें थीं। कार्तिक से दो बड़ी बहनें हैं। सचिन ने बताया कि तीन साल का कार्तिक खेलते-खेलते पास ही बने नाले की तरफ चला गया। उसमें गिरने से उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि अगर नाले के किनारे कांटेदार तारबंदी करने की मांग पंचायत पूरी कर देती तो मासूम की जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि गांव में खुले और पानी से भरे नालों के पास तुरंत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पुलिस ने इस घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्तिक की फाइल फोटो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें