फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टैक्स के विरोध में हुई मीटिंग, ग्रामीणों ने टैक्स न भरने का लिया फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
नगर निगम की ओर से गांवों में भेजे जा रहे प्रॉपर्टी टैक्स बिल का विरोध शुरू हो गया है। रविवार को गांव लिवासपुर में प्रॉपर्टी टैक्स के बिल के विरोध में बैठक हुई। इसमें आस पास के गांवों से आए लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स आने का विरोध किया। लोगों ने कहा कि जब से नगर निगम बना हुआ, तभी से गांव में कोई भी विकास कार्य नहीं हो पाया है। गांव में न तो पंचायत रही और न ही नगर निगम की ओर से चुनाव करवाएं जा रहे हैं। नगर निगम के अधिकारी निगम में शामिल सभी गांवों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जब तक नगर निगम द्वारा गांवों में लोगों के लिए सुविधाएं दी जाती हैं, तब तक वे प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरेंगे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। मीटिंग के दौरान ऐलान किया गया कि नगर निगम की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स के बिल घर-घर तो भेज दिए। अब कोई भी ग्रामीण निगम के टैक्स को नहीं भरेगा। टैक्स के विरोध में जल्द ही महापंचायत बुलाई जाएगी। जिसमें निगम में शामिल किए गए सभी गांवों से प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। महापंचायत के दौरान नगर निगम के खिलाफ रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर रामराज सेवा समिति प्रधान सुरेंद्र सरोहा, बलराज सरोहा, हरिप्रकाश अहलावत, पंचगामा प्रधान महेंद्र सिंह कटारिया, राई से बालकिशन कौशिक, जयवीर हुड्डा, धर्मबीर मलिक, सतीश सौदा, भीम सिंह, रणधीर, जयभगवान, सुनील, सूबेदार प्रताप, चंदन सिंह, धर्मबीर जाट जोशी, सतीश सौदा, बिट्टू मलिक, कंवरपाल सूबेदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें