फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: योग मैराथन में एक साथ दौड़े 900 धावक, नगराधीश ने विजेताओं को किया सम्मानित

Thu, 19 Jun 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01: सोनीपत लघु सचिवालय में योग मैराथन के दौरान धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करती नगराधी
विज्ञापन
सोनीपत। लघु सचिवालय परिसर से बुधवार सुबह हुई योग मैराथन में 900 धावक एक साथ दौड़े। जिला को योग युक्त, नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग मैराथन में विद्यार्थी, खिलाड़ी, आमजन, आयुष विभाग व खेल विभाग के कर्मचारी शामिल रहे। मुख्यातिथि नगराधीश डॉ. अनमोल ने लघु सचिवालय से योग मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

नगराधीश ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन जीने का विज्ञान है, इसलिए इसे दैनिक जीवन में शामिल किया जाना चाहिए। 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम 21 जून को सुबह छह बजे जटवाड़ा स्थित खिजर मकबरा परिसर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढाएं। इसके अलावा ब्लॉक स्तर ऐतिहासिक स्थलों पर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राम अवतार सिंह, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार व आयुष विभाग से वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा भी मौजूद रहे।
योग मैराथन के विजेताओं को किया सम्मानित
बुधवार को आयोजित योग मैराथन में तीन वर्ग बनाए गए थे, जिसमें पहला वर्ग 15 वर्ष तक के बच्चों का था। पहले वर्ग के लड़कों में नैतिक ने पहला, मनिंद्र ने दूसरा व अंशुल ने तीसरा और लड़कियों में भारती ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय और काजल ने तृतीय स्थान हासिल किया। दूसरा वर्ग 15 से 30 साल तक के युवाओं का रहा। इस वर्ग के लड़कों में आयुष ने प्रथम, बसंत ने द्वितीय ओर रोहित ने तृतीय स्थान और लड़कियों में मुस्कान ने प्रथम स्थान, आस्था ने द्वितीय स्थान व नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीसरा वर्ग 30 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए था। लड़कियों में नीलम ने पहला स्थान, पूजा ने दूसरा स्थान व सरिता ने तीसरा स्थान और लड़कों में रिंकू ने प्रथम स्थान हासिल किया। नगराधीश डॉ. अनमोल ने तीनों वर्ग में विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें