फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रदूषण फैलाने वाले 17 लोगों पर 85 हजार का जुर्माना, छह को नोटिस

Wed, 20 Nov 2024 03:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 46: सोनीपत के गन्नौर शहर में नगरपालिका की ओर से भेजा गया टैंकर पानी का छिड़काव करता हुआ। सं
विज्ञापन
एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण के लिए ग्रैप-4 लागू होने के बाद नगरपालिका प्रशासन हरकत में आया। नगर पालिका ने सड़क पर निर्माण सामग्री डालने व रोक के बावजूद निर्माण करने वाले 17 लोगों के जुर्माने किए गए। सभी 17 लोगों पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, नगरपालिका ने 6 लोगों को नोटिस भी जारी किए हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण को कम करने के लिए खुले में निर्माण सामग्री डालने व कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दे रखे हैं। नगर पालिका ने एनजीटी के आदेश मिलने पर लोगों को खुले में निर्माण सामग्री न डालने व कूड़ा न जलाने के अपील भी की। पालिका अभियंता जयदेव शर्मा ने शहर का दौरा कर खुले में निर्माण सामग्री डालने वाले व प्रदूषण को बढ़ावा देने वाले छह लोगों को नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि यदि फिर भी लोग आदेशों की अनुपालना नहीं की तो उनके जुर्माने किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नगरपालिका की ओर से शहर में पानी का छिड़काव भी करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें