सोनीपत। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था अर्द्घसैनिक बलों के हवाले रहेगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स व केंद्रीय आर्म्ड पुलिस फोर्स की सात कंपनी सोनीपत पहुंच गई हैं। मतदान के दौरान कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के सभी थानों क्षेत्रों में अलग-अलग मोबाइल टीम भी गठित की गई हैं। यह टीमें मतदान के दौरान गश्त पर रहेंगी और संबंधित डीएसपी को पल-पल की जानकारी जानकारी देती रहेंगी।
लोकसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए अर्द्घसैनिक बल की सात कंपनी आई हैं। इसमेें छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स की चार व केंद्रीय आर्म्ड पुलिस फोर्स की तीन कंपनी शामिल हैं। प्रत्येक कंपनी में 120 से 125 जवान हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए इन्हें तैनात किया जाएगा। साथ ही जिला पुलिस के करीब 1800 जवान भी चुनावी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर अर्द्घसैनिक बल के जवान तैनात रहेंगे। स्थानीय पुलिस मतदान केंद्र के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी।
चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंध रहेगी। इसके लिए पैरामिलट्री फोर्स की टीम को तैनात किया जाएगा। पैरामिलट्री फोर्स की सात टीम पहुंच गई है।
प्रतीक्षा गोदारा, एसपी सोनीपत।