फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए बस अड्डे से मांगी 81 बसें, यात्रियों को झेलनी होगी परेशानी

Sat, 07 Dec 2024 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत में 9 दिसंबर को आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर सोनीपत बस अड्डे से 81 बसें रवाना की जाएंगी, जिससे विभिन्न रूट पर यात्रियों को परेशानी झेलनी होगी। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने रोडवेज अधिकारियों से 70 बसें और एलआईसी ने 11 बसों की मांग की है। यह बसें रविवार शाम को सोनीपत बस अड्डे से रवाना कर दी जाएंगी। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को परेशानी ना हो, इसके लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 दिसंबर को पानीपत से बीमा सखी योजना का शुभारंभ करेंगे। पानीपत के सेक्टर-13-17 में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का नाम चलो बहनों मोदी से मिलने रखा गया है। इसमें हर जिले से बड़ी संख्या में महिलाएं प्रधानमंत्री को सुनने पहुंचेंगी, जिन्हें लाने-ले जाने की जिम्मेदारी रोडवेज को सौंपी गई है। ऐसे में जिले से 81 बसें भेजी जाएंगी। ऐसे में चुनिंदा रूट को छोड़ दें तो अधिकतर रूट पर परिवहन सेवाएं बाधित रहेंगी।
बस अड्डे में हैं 124 बसें
सोनीपत बस अड्डे में कुल 124 बसें हैं। इनमें 92 बसें रोडवेज की और 32 किलोमीटर की शामिल हैं। 81 बसों के एक साथ प्रशासनिक ड्यूटी पर रवाना किए जाने से डिपो में महज 43 बसें ही शेष रहेंगी। इनमें से भी कई बसें खराब रहती हैं। ऐसे में रोडवेज अधिकारियों के सामने इन बसों के सहारे व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती रहेगी। संभावना है कि बसों की कमी से अधिकतर रूट बंद किए जा सकते हैं, जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन


जिले में रोडवेज डिपो की स्थिति
-जिले में रोडवेज बेड़े में कुल बसें : 198

-सोनीपत बस अड्डे में रोडवेज की बसें : 92
-सोनीपत बस अड्डे में किलोमीटर योजना की बसें : 32
-सोनीपत बस अड्डे में कार्यरत चालक : 120

-सोनीपत बस अड्डे में कार्यरत परिचालक : 153

-गोहाना बस अड्डे में रोडवेज की बसें : 48
-गोहाना बस अड्डे में किलोमीटर योजना की बसें : 25
-

पानीपत में 9 दिसंबर को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर 81 बसों की मांग की गई है। यह बसें कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर रवाना कर दी जाएंगी। बसें कम होने से कुछ रूटों पर परिवहन सेवाएं बाधित हो सकती हैं। ऐसे में व्यवस्था बनाए रखने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन



- संजय कुमार, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें