फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शिक्षकों को सिखाए जा रहे पढ़ाई को रुचिकर बनाने के तरीके

Sat, 07 Dec 2024 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 28- सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित बीआरसी हॉल में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में मौजूद शिक्षक। संवा
विज्ञापन
मॉडल टाउन स्थित डीपीसी कार्यालय के बीआरसी हॉल में चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुक्रवार को चौथा दिन रहा, जिसमें निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत खंड सोनीपत के बालवाटिका के 30 शिक्षक और 20 मेंटर हिस्सा ले रहे हैं। शिविर में शिक्षकों को पढ़ाई को रुचिकर बनाकर पढ़ाने के तरीके सिखाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बीआरसी हॉल में चल रहे प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी मंजू गर्ग ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सभी प्रशिक्षार्थियों को बालवाटिका कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा, शिक्षक संदर्शिका, कार्य पुस्तिका के प्रयोग, सर्वांगीण विकास के पंचकोष सिद्धांत के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कक्षा-कक्ष में पुस्तक कोना, अभिनय कोना, कला कोना, जोड़-तोड़ कोना बनाने के लिए आवश्यक सामग्री भी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हिस्सा हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि बच्चों को समझ के साथ पढ़ाने का प्रयास करें। प्रशिक्षण कार्यक्रमों से लाभान्वित होकर शिक्षक इसका कार्यान्वयन करें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर के रूप में एबीआरसी शूचि, ऋतु, सीमा, मंजीत, ममता व खंड निपुण समन्वयक बीआरसी अंजू मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें