फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घर में घुसकर तोड़फोड़ और हमला करने का 7वां आरोपी गिरफ्तार

Sat, 09 May 2026 07:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। क्राइम यूनिट पश्चिम ने घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सातवें आरोपी गांव जाजी निवासी मोहित को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गांधी नगर के सुरेंद्र ने थाना गन्नौर में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि 4 मई को रात 11 बजे दो गाड़ियों में सवार होकर आए सात-आठ युवक उनके घर पर ईंट-पत्थर फेंके और खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए थे। कुछ देर बाद आरोपी दोबारा लौटे और उन्हें व उनकी पत्नी के साथ लाठी, डंडों व जेलवे से मारपीट की थी।
आरोपियों ने एलईडी, फ्रिज समेत अन्य सामान और घर के बाहर खड़ी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस पर गन्नौर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। पुलिस जांच में सामने आया कि हमला जेल में बंद रोहित जाजी से जुड़े विवाद को लेकर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस पहले संदीप उर्फ सन्नी, हरिओम, सतीश, सुनील उर्फ नन्हा, संदीप उर्फ माछियारा और सचिन उर्फ चीनू को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें