फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लिंक पर रेटिंग देने के नाम पर झांसे देकर 7.24 लाख ठगे

Sat, 23 Mar 2024 10:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। न्यू ब्रह्म कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति को लिंक पर रेटिंग देने के नाम पर 7.24 लाख रुपये ठग लिए जाने का मामला सामने आया है। मामले में साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


न्यू ब्रह्म कॉलोनी निवासी अंकुश गुलाटी ने पुलिस को बताया कि उनके व्हाट्सएप एप पर एक युवती की तरफ से मैसेज भेजकर ऑनलाइन काम का ऑफर दिया गया। निशिता नाम की युवती की तरफ से भेजे गए मैसेज में लिंक पर रेटिंग देकर कमीशन देने की बात कही गई। उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल कर लिया गया। इसके बाद कुछ लिंक पर रेटिंग देकर 800 से 1000 रुपये दिए गए। बाद में उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में शामिल कर लिया गया। इसके बाद उन्हें 2000 रुपये फीस जमा करवा कर और ज्यादा कमाई के बारे में बताया गया। इस पर उसने दिए गए अकाउंट में रुपये जमा करवा दिए। उन्हें लिंक भेज कर खाते बना कर काम करने को कहा गया। इसके बाद उन्हें बिटक्वाइन प्रोडक्ट में निवेश करने को कहा गया। ऐसा करने के बाद उनके खातों में 2800 रुपये दिखाई देने लगे। वह रुपये उसके बैंक खाते में भी आ गए। ऐसे की लालच देकर 18 मार्च को अलग-अलग खातों में उससे 724800 रुपये डलवाए गए। टास्क पूरा होने पर उसके खाते में 10.83 रुपये दिखाई देने लगे। जब उन्होंने रुपये बैंक खाते में डालने का प्रयास किया तो उन्हें और टास्क दिए गए। इसके बाद उन्हें अहसास हुआ कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है। साइबर ठगों ने उनके 7,24,800 रुपये ठग लिए गए। उन्होंने साइबर थाना में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें