फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित एईआरओ व सुपरवाइजर। स्रोत: सूचना विभा
- फोटो : Samvad
सोनीपत। सोनीपत विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 56 हजार एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित हुए जिनमें से 1 लाख 84 हजार प्राप्त होकर 72 फीसदी कार्य पूरा हुआ। सोनीपत विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (ईआरओ) और एसडीएम सुभाष चंद्र ने दी। ईआरओ ने बुधवार को सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों, सुपरवाइजरों और बूथ लेवल अधिकारियों को पोस्ट एसआईआर गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया।
ईआरओ ने कहा कि प्रारूप मतदाता सूची 31 जुलाई को प्रकाशित होगी जबकि अंतिम सूची 3 अक्टूबर को जारी की जाएगी। बीएलओ को नोटिस वितरण में तेजी लाने और मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज की जानकारी देने को कहा गया। कार्यों के प्रभावी निष्पादन के लिए प्रत्येक एईआरओ के साथ दो अतिरिक्त सदस्य और प्रत्येक सुपरवाइजर के साथ एक ग्रुप-डी कर्मचारी जोड़ा जाएगा।