फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राई के पास हाईवे पर फंसा ट्रक तो लग गया जाम, रात को वाहन चालकों की बढ़ी मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
राई के पास हाईवे पर फंसा ट्रक तो लग गया जाम, रात को वाहन चालकों की बढ़ी मुसीबत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई/सोनीपत। जीटी रोड पर राई औद्योगिक क्षेत्र के सामने एक ट्रक सड़क से उतर गया, जिससे वहां निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास जाम लग गया। जाम से कुछ देर में ही वाहनों की कतार लग गई। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राई औद्योगिक क्षेत्र व बीसवां मील से राई गांव में होते हुए वाहनों को गंतव्य की तरफ गुजारना पड़ा। बाद में पुलिस ने दो जेसीबी बुलवाकर ट्रक को हटवाया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। ट्रक को हटाए जाने के बाद ही राहत मिल सकी।
दिल्ली की तरफ से पानीपत की तरफ जा रहा एक ट्रक रविवार रात करीब पौने 11 बजे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गया। जिससे पहले ही एथनिक इंडिया के पास फ्लाईओवर निर्माण के चलते संकरे किए गए मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। जिससे कुछ देर में ही वाहनों की कतार लग गई। पानीपत की तरफ जाने वाले वाहन जाम में फंस गए। जाम की सूचना मिलते ही राई थाना प्रभारी ऋषिकांत शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अलग-अलग स्थानों से रूट डायवर्ट किया। यहां राई औद्योगिक क्षेत्र व बीसवां मील की तरफ से वाहनों को राई गांव के अंदर से निकाला गया, वहीं कई वाहनों को बीसवां मील से पानीपत-दिल्ली लेन से भी गुजारा गया। पुलिस ने रात को ही दो जेसीबी बुलवाकर ट्रक को मार्ग से हटवाया। ट्रक को हटाने ही पौना घंटा लग गया। जिसके बाद वाहनों को हाईवे से गुजारा गया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक वाहन चालक जाम की समस्या से जूझते रहे।
विज्ञापन

रातभर परेशान रहे ग्रामीण : रात को भारी संख्या में वाहनों को राई गांव के अंदर से गुजारना पड़ा। इससे काफी देर तक गांव में हार्न की आवाज के चलते लोगों को परेशानी हुई। गलियों में वाहनों की देर तक कतार लगी रही।
विज्ञापन

---
रात को एक ट्रक हाईवे किनारे उतरने के चलते दिल्ली-पानीपत मार्ग पर फंस गया था। जिससे मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई थी। रात को ही जेसीबी बुलवाकर उसे हटवाया गया। इसके बाद ही स्थिति को सामान्य किया जा सका।
- ऋषिकांत, थाना प्रभारी, राई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें